“मार्गदर्शन” का सफल आयोजन : अनुभव से सीख, भविष्य का निर्माण युवा उद्यमियों एवं वरिष्ठ निर्यातकों के मध्य संवाद की नई पहल को मिला उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मुरादाबाद, 22 जुलाई 2026।

यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी (YES), मुरादाबाद द्वारा युवा उद्यमियों को उद्योग के वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं दूरदृष्टि से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित “मार्गदर्शन” संवाद श्रृंखला का प्रथम सत्र आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय “Learning from Experience… Shaping the Future” रहा, जिसमें मुरादाबाद हस्तशिल्प उद्योग के वरिष्ठ निर्यातकों एवं विचारशील नेतृत्व ने अपने बहुमूल्य अनुभव युवा उद्यमियों के साथ साझा किए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कमल चन्द्र अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, EPCH एवं चेयरमैन, मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर), श्री नजमुल इस्लाम (चीफ पैट्रन, MHEA), श्री राकेश खन्ना (सीनियर एक्सपोर्टर, Brassex India) तथा श्री गौरव मल्होत्रा (सीनियर एक्सपोर्टर, Akanksha International) उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने व्यावसायिक अनुभव, संघर्ष, सफलताओं एवं बदलते वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा करते हुए युवा उद्यमियों को व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर YES के चेयरमैन श्री जे.पी. सिंह, जनरल सेक्रेटरी श्री पुनीत आर्या तथा कोषाध्यक्ष श्री सुमित टंडन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि “मार्गदर्शन” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत ज्ञान एवं संवाद श्रृंखला है, जिसके माध्यम से उद्योग के वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी तक निरंतर पहुँचाए जाएंगे।
वक्ताओं ने उद्योग से जुड़े समसामयिक विषयों, वैश्विक व्यापार, नेतृत्व विकास, नवाचार, ब्रांडिंग, गुणवत्ता, भविष्य की रणनीतियों तथा युवा उद्यमियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। युवा उद्यमियों ने भी अपने प्रश्न रखे, जिनका वरिष्ठ निर्यातकों ने व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी उत्तर दिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए M/s Lasa Logistics INC., मुरादाबाद के सौजन्य से फेलोशिप डिनर का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने अनौपचारिक वातावरण में उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
YES ने विश्वास व्यक्त किया कि “मार्गदर्शन” श्रृंखला भविष्य में मुरादाबाद हस्तशिल्प उद्योग की एक प्रतिष्ठित एवं नियमित ज्ञान-परंपरा के रूप में स्थापित होगी और उद्योग में Knowledge Transfer, Leadership Development, Innovation तथा Collaboration की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करेगी। संस्था भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा उद्यमियों को अनुभवी उद्योगजनों से जोड़कर मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर YES के चेयरमैन श्री जेपी सिंह, महासचिव श्री पुनीत आर्या कोषाध्यक्ष श्री सुमित टण्डन मुरादाबाद चेरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व वरिष्ठ निर्यातक श्री कमल चन्द्र अग्रवाल, MHEA के संरक्षक श्री नजमुल इस्लाम MHEA के अध्यक्ष श्री नवेद उर रहमान EPCH COA श्री सलमान आजम वरिष्ठ निर्यातक श्री राकेश खन्ना SOURCING Professional Alliance से श्री पुष्पेन्द्र सिंह श्री चन्दर यादव आईआईए के चेयरमैन श्री राजेश लोहिया आईआईए से श्री रवि कटारिया श्री विनय गुलाटी श्री सुरेश गुप्ताश्री गौरव मल्होत्रा, डायरेक्टर , YES के डायरेक्टर व EPCH के COA श्री रोहित ढल श्री विजय बजाज वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री गगन दुग्गल सचिव श्री कुनाल दवे,श्री उज्ज्वल अग्रवाल, श्री अंकित अग्रवाल श्री तनुज टन्डन,श्री राज यादव श्री शैलेश खन्ना, श्री संजय गुप्ता श्री लव वाधवा श्री राहुल ढल सहित बड़ी संख्या ने निर्यातकों ने भाग लिया।