वर्तमान निर्यात के परिपेक्ष्य में विभिन्न निर्यात संगठनों की मांग आती रही कि EPCH के द्वारा आयोजित किये जा रहे फेयर के लिए स्टाल का किराया कम किया जाए।

इस सभी मांगो को ध्यान में रखते हुए आज EPCH कार्यालय मुरादाबाद में विभिन्न संगठनों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें फिरोजाबाद सहारनपुर नोयडा व मेरठ से निर्यातकों ने ऑनलाइन भी भाग लिया। रुड़की से केतन भारद्वाज सम्भल से कमल कौशल वार्ष्णेय, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टसर्स असोसिएसन, the हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स असोसिएसन,लघु उधोग भारती इंडियन इंडस्ट्रीज असोसिएसन, एक्सपोर्टर्स कोर्डिनेशन कमेटी तथा यंग एंटरप्रिन्योर सोसायटी सहित विभिन्न निर्यात संस्थाओं सहित बहुत बड़ी संख्या में निर्यातकों ने भाग लिया।

मीटिंग को EPCH के चेयरमैन श्री नीरज विनोद खन्ना ने सम्बोधित किया और सभी निर्यातकों के साथ वर्तमान समय मे निर्यात की कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की तथा वर्तमान समय मे EPCH के द्वारा जो स्टाल का किराया लिया जा रहा है उसमें 4 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से उसको कम करने के लिए सबकी सहमति से इस प्रस्ताव को EPCH की आगामी बोर्ड मीटिंग में रखकर कम करवाने का प्रयास करने का वायदा किया।
इस अवसर पर EPCH चेयरमैन श्री नीरज खन्ना MHEA संरक्षक श्री नजमुल इस्लाम MHEA महासचिव व EPCH COA श्री अवधेश अग्रवाल पूर्व चेयरमैन EPCH व वरिष्ठ निर्यातक श्री सतपाल जी EPCH COA श्री रोहित ढल MHEA चेयरमैन व EPCH COA श्री नवेद उर रहमान EPCH COA श्रीमती रशिम दुग्गल EPCH COA श्री सलमान आजम EPCH COA श्री मोहम्मद जुनैद,EPCH COA श्री जीशान अली YES के चेयरमैन श्री जेपी सिंह YES महासचिव श्री पुनीत आर्य श्री गगन दुग्गल श्री विवेक अग्रवाल LUB से श्री अजय गुप्ता जिम्मी जी ,LUB चेयरमैन रचित अग्रवाल श्री सचिन कपूर सम्भल से श्री कमल कौशल वार्ष्णेय रुड़की से श्री केतन भारद्वाज श्री नरेन्द्र चौधरी श्री तनुज टण्डन श्री उज्ज्वल अग्रवाल श्री लव वाधवा श्री रजत ढल श्री राहुल ढल श्री हसनैन अख्तर IIA चैयरमैन श्री राजेश लोहिया आईआईए मंडलीय सचिव श्री रवि कटारिया श्री अनुपम अग्रवाल श्री अंकित सिंह श्री करन महाजन श्रु आशीष महाजन श्री विकास महाजन श्री अजय भांडुला श्री अख्तर शम्शी श्री शफात खान श्री अनुशेष सिंह श्री शाहनवाज खान श्री तुषार सिक्का श्री सुरेश गुप्ता श्री संजय गुप्ता श्री प्रेमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में निर्यातकों ने भाग लिया।