नवीन फायर स्टेशन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन
मुरादाबाद की अग्नि-सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी (YES) द्वारा विभिन्न मंचों पर निरंतर उठाई गई माँग एवं किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप, फायर विभाग के प्रस्तावित नए फायर स्टेशन का दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर, मझोला थाना क्षेत्र में भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस महत्त्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास माननीय विधायक श्री रितेश कुमार गुप्ता जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल आंतिल (IPS) जीकी गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर YES की ओर से चेयरमैन श्री जे.पी. सिंह जी, वाइस चेयरमैन श्री गगन दुग्गल जी, डायरेक्टर श्री उज्ज्वल अग्रवाल जी, डायरेक्टर श्री नरेंद्र चौधरी जी तथा वरिष्ठ निर्यातक एवं YES सदस्य श्री संजीव जैन जी उपस्थित रहे।


प्रस्तावित नौ-मंजिला फायर स्टेशन दिल्ली रोड, मनोहरपुर एवं लाकड़ी फाजलपुर सहित आसपास के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके प्रारंभ होने से आपातकालीन परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड का रिस्पॉन्स टाइम काफी कम होगा तथा जन-धन एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और अधिक प्रभावी हो सकेगी।


इस ऐतिहासिक पहल के लिए हम माननीय जनप्रतिनिधियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग तथा इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह उपलब्धि YES के सामूहिक प्रयासों, निरंतर संवाद और उद्योगों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अत्यंत सकारात्मक परिणाम है।